Sunday, April 13, 2025
 
BREAKING NEWS
ਕਈ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਧਰਤੀ 'ਤੇ ਆਇਆ ਭੂਚਾਲਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਮੁੜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣੇਆਓ ਜਾਣੀਏ ਸੌਂਫ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੀਣਾ ਕਿੰਨਾ ਗੁਣਕਾਰੀ ਹੈ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਅੱਜ ਐਨਡੀਏ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗगर्भवती महिलाओं के लिए “सहेली” पहल की शुरुआतप्रदेश में आईएमटी खरखौदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी होगी स्थापित, मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना होगा साकार - मुख्यमंत्रीराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं से भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाने का किया आग्रहਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲਈ ‘ਦੌੜਦਾ ਪੰਜਾਬ ਮੈਰਾਥਨ’ ਦੌੜ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰਸਾਫਟਵੇਅਰ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਨੇ ਫਾਹਾ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ

ਹਰਿਆਣਾ

प्रदेश में आईएमटी खरखौदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी होगी स्थापित, मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना होगा साकार - मुख्यमंत्री

April 11, 2025 08:42 PM

प्रदेश में आईएमटी खरखौदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी होगी स्थापित,  मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना होगा साकार - मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्माणाधीन मारुति सुजुकी प्लांट खरखौदा का किया दौरा

 

सरकार हर कदम पर उद्यमियों के साथ- मुख्यमंत्री

 

उद्यमियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पर 15 दिन के अंदर सभी प्रकार की एनओसी जारी करेंगे

 

चंडीगढ़, 11 अप्रैल - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में आईएमटी खरखोदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी स्थापित करेंगे। इससे मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना साकार होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

 

मुख्यमंत्री आज खरखौदा में निर्माणाधीन मारुति प्लांट के प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत की नींव मजबूत करने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उद्यमियों के साथ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और विकसित भारत के संकल्प को आईएमटी खरखोदा जैसे प्रोजेक्ट सिद्धि तक लेकर जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन करने पर सभी प्रकार की एनओसी सिंगल विंडो के माध्यम से 15 दिन के अंदर जारी करेगी। इसमें अगर कुछ अड़चन आती भी है तो उन अड़चनों को दूर करते हुए प्रदेश सरकार 30 दिन में एनओसी जारी कर देगी।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन प्लांट खरखोदा आईएमटी में स्थापित होने जा रहा है,  जो पूरा होने पर साल में दस लाख कारों का उत्पादन करेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवाओं का शुभारंभ करने,  यमुनानगर में 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट का शिलान्यास करने आ रहे हैं  प्रधानमंत्री के आगमन से प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को और तेज गति देने के लिए भविष्य में पावर की जरूरत होगी,  इसके लिए हमारी सरकार सोलर ऊर्जा,  कोयला आधारित और परमाणु संयंत्र से बिजली उत्पादन को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में सड़क मार्गों,  बिजली उत्पादन और व्यवस्था परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया है। इससे देश में उद्योगों को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिला है। हम सभी मेक इन इंडिया का सपना साकार होते देख रहे हैं।

 

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ हिषाशी टोकेयूची ने खरखौदा में निर्माणाधीन मारुति प्लांट में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने हरियाणा सरकार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें तत्परता के साथ सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं,  जिसकी बदौलत मारुति सुजुकी आईएमटी खरखोदा में दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन प्लांट रिकॉर्ड समय में स्थापित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आईएमटी में स्थापित हो रही मिंडा ग्रुप की कंपनी का भी दौरा किया।

 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह,  सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल कौशिक,  विधायक श्री पवन खरखोदा,  विधायक कृष्णा गहलावत,  श्री निखिल मदान,  मेयर श्री राजीव जैन

सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment

 

ਹੋਰ ਹਰਿਆਣਾ ਖ਼ਬਰਾਂ

गर्भवती महिलाओं के लिए “सहेली” पहल की शुरुआत

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं से भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाने का किया आग्रह

ਹਿਸਾਰ-ਸਿਰਸਾ ਹਾਈਵੇਅ 'ਤੇ ਕਾਰ ਅਤੇ ਆਟੋ ਰਿਕਸ਼ਾ ਦੀ ਟੱਕਰ

PM नरेन्द्र मोदी विकसित भारत-विकसित हरियाणा की महत्वपूर्ण कड़ी को जोड़ेंगे : CM सैनी

अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने अन्य मंत्रियों के साथ देखी छावा मूवी

ਸੋਨੀਪਤ ਵਿੱਚ ਓਵਰਟੇਕ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਬੱਸ ਦੀ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਟੱਕਰ

ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਖੇਤਰ 'ਚ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜੁਆਨਾਂ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਇਜਰਾਇਲ

ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਬਹਾਦਰਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚ ਧਮਾਕਾ, ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 4 ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ

ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਵਿਚ ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਅੱਜ 6 ਬਿੱਲ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਗਏ

 
 
 
 
Subscribe