ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वार्ड नंबर 24 से निर्विरोध चुने गए भाजपा पार्षद महेश नागर को बधाई दी
महेश नागर ने भाजपा के निकलसन रोड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में पहुंच कैबिनेट मंत्री अनिल विज से परिवार सहित आर्शीवाद लिया
भाजपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय “भाजपा व भाई अनिल विज जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा
अम्बाला/चंडीगढ़, 18 फरवरी।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव में वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी महेश नागर को निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आर्शीवाद दिया।
आज शाम निकलसन रोड पर स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में महेश नागर ने परिवार सहित कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। मंत्री अनिल विज ने महेश नागर को फूल-मालाएं पहनाते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नेता कपिल विज के अलावा चुनाव समिति सदस्यों ने भी पार्षद महेश नागर को फूल-मालाएं पहनाते हुए आर्शीवाद दिया। इस दौरान चुनाव कार्यालय “भाजपा व भाई अनिल विज जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
नगर परिषद अम्बाला छावनी के चुनाव में महेश नागर अब सबसे पहले चुने जाने वाले भाजपा पार्षद बन गए हैं। उनके मुकाबले चुनाव में अन्य कोई प्रत्याशी नहीं उतरा है। युवा पार्षद महेश नागर के पिता एवं पूर्व पार्षद अनिल नागर भाजपा नेता है जोकि पार्टी में पूरी तरह से सक्रिय हैं।
केंद्रीय चुनाव कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक संपन्न
वहीं आज शाम भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव के लिए गठित की गई चुनाव समिति की भी बैठक संपन्न हुई जिसमें संयोजक संजीव सोनी के अलावा पार्टी नेता ओम सहगल, जसबीर जस्सी, सुरेंद्र बिंद्रा, मदनलाल शर्मा, ललता प्रसाद, राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, फकीरचंद सैनी, श्याम सुंदर अरोड़ा, नरेंद्र राणा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रमोद लक्की, बलकेश वत्स, सुभाष शर्मा, वरिंद्र सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।