Friday, February 21, 2025
 
BREAKING NEWS
ਬੜੇ ਗੁਣਵਾਨ ਨੇ ਇਹ 5 ਫੁੱਲ, ਸਿਰ ਤੋਂ ਪੈਰਾਂ ਤੱਕ ਰੱਖਦੇ ਨੇ ਖਾਸ ਧਿਆਨ ਕਾਸ਼ ਪਟੇਲ ਬਣੇ FBI ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਮਹਿੰਗੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤੀ ਫਲਾਂ ਦਾ ਨਿਰਯਾਤ ਸ਼ੁਰੂ, GI ਟੈਗਿੰਗ ਕਾਰਨ ਸਫਲਤਾਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਡਲਹੌਜ਼ੀ ਵਿੱਚ ਬਰਫ਼ਬਾਰੀ9.80 ਕਰੋੜ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ 'ਚ ਆਉਣਗੇ 22 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏਚਿਹਰੇ ਦੇ ਨਿਖਾਰ ਲਈ ਇੰਝ ਕਰੋ ਚੁਕੰਦਰ (Beetroot) ਦੀ ਵਰਤੋਂਪੰਜਾਬ ’ਚ 90 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਜ਼ਿਆਦਾ ਦਾ ਨਿਵੇਸ਼: ਮੰਤਰੀ ਤਰੁਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੌਂਦ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਉਚੇਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਭਾਸ਼ਾਵਾਂ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਸ਼ਾ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਪਣਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਈ-ਆਕਸ਼ਨ ਰਾਹੀਂ 5000 ਕਰੋੜ ਦਾ ਮਾਲੀਆ ਲਿਆਂਦਾ, ਅਗਲੀ ਈ-ਆਕਸ਼ਨ ਛੇਤੀਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਾਂ-ਬੋਲੀ ਦਿਵਸ 2025 ਮਨਾਇਆ

ਹਰਿਆਣਾ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की दी शुभकामनाएं

November 01, 2024 02:12 PM

 

आज हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल,  विकास और उन्नति के पथ पर नॉन स्टॉप आगे बढ़ता रहेगा हरियाणा – मुख्यमंत्री

 

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा का होगा महत्वपूर्ण योगदान – नायब सिंह सैनी

 

चंडीगढ़, 1 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। हरियाणा आज कहीं आगे पहुंच चुका है,  चाहे प्रदेश की आर्थिक स्थिति हो,  औद्योगिक प्रगति हो या फिर समाज को सेवाएं देने की बात हो,  हरियाणा ने अपना परचम लहराया है। हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर नॉन स्टॉप आगे बढ़ता रहेगा।

 

आज जारी एक संदेश में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा वीर जवानों,  मेहनतकश किसानों और खिलाड़ियों की धरा है। हमारे जवान,  किसान और खिलाड़ी राज्य की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हमारी डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के साथ हरियाणा एक–हरियाणवी एक की भावना से काम किया है और राज्य के विकास को चरम पर पहुंचाया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम प्रधानमंत्री जी के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे और इस यात्रा में हरियाणा अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने हरियाणावासियों से अपील की कि वे हरियाणा को भविष्य में भी नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी से लैस दुनिया का सर्वाधिक विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में अपना योगदान दें ताकि प्रदेश और अधिक खुशहाल और समृद्ध बने।

 

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर, 1966 को पंजाब से अलग होकर जब हरियाणा अलग राज्य बना था तो उस समय संसाधन सीमित थे जबकि आज हरियाणा विकास व उन्नति के मामले में कहीं आगे निकल चुका है। हरियाणा ने कृषि के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है। इतना ही नहीं,  खेलों के क्षेत्र में पूरी दुनिया में हरियाणा का डंका बज रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक लाते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार हरियाणा में विकास की गति में और तीव्रता लाएगी ताकि लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाया जा सके। हम हरियाणा को विकास की दृष्टि से नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगें। इन्फ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से नई-नई परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं,  जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

Have something to say? Post your comment

 

ਹੋਰ ਹਰਿਆਣਾ ਖ਼ਬਰਾਂ

Bypoll for vacant posts of Mayors in two Municipal Corporations Haryana under legal scanner

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वार्ड नंबर 24 से निर्विरोध चुने गए भाजपा पार्षद महेश नागर को बधाई दी

हमारे जीवन को सही दिशा देने का कार्य कर रहा समर्पण महासत्संगः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में नगर निगमों में मेयर के प्रत्यक्ष निर्वाचन की व्यवस्था बावजूद कानून में अप्रत्यक्ष रूप से मेयर चुनने  का प्रावधान  

अम्बाला और सोनीपत नगर निगमों के रिक्त मेयर पद के उपचुनाव की घोषणा विरूद्ध हरियाणा निर्वाचन आयोग को भेजा कानूनी नोटिस

ਅਨਿਲ ਵਿੱਜ ਦਾ ਫਿਰ ਸੈਣੀ ਸਰਕਾਰ 'ਤੇ ਤੰਜ ਕਿਹਾ, CM ਚਾਹੁਣ ਤਾਂ ਮੇਰਾ ਮੰਤਰੀ ਅਹੁਦਾ ਖੋਹ ਸਕਦੇ ਹਨ

IAS officers in Super Time Scale (STS)  can only be designated as Director-General of  any Department or Directorate in Haryana -- Advocate 

चंडीगढ़: हरियाणा पंचायती राज घोटाले में पूर्व एओ के घर से 3 करोड़ 60 लाख की नकदी बरामद,,  एसीबी ने किया गिरफ्तार

डॉ. संतराम देशवाल 'सौम्य': साहित्य और शिक्षा जगत के प्रेरणास्त्रोत

HSGPC ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਮੈਂਬਰ ਜਗਦੀਸ਼ ਝੀਂਡਾ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ

 
 
 
 
Subscribe