Tuesday, April 15, 2025
 
BREAKING NEWS
ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਜੀਟੀਬੀ ਐਨਕਲੇਵ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕੁੜੀ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (15 ਅਪ੍ਰੈਲ 2025)महेश मांजरेकर, सुदेश भोसले,अनूप जलोटा, दिव्यांका त्रिपाठी और कई सितारे दत्तात्रेय माने द्वारा आयोजित आई टी एफ एस अवार्ड में उपस्थितਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਨੇ ਮੂਨਕ ਅਤੇ ਖਨੌਰੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਖਰੀਦ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਈ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 45 ਦਿਨਾਂ ਅੰਦਰ 5974 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ; 243 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, 109 ਕਿਲੋ ਅਫ਼ੀਮ, 6 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਬਰਾਮਦਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਡਾ. ਬੀ.ਆਰ. ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੀ ਸੋਚ ਅਨੁਸਾਰ ਪਛੜੇ ਵਰਗਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਸੰਧਵਾਂਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਆਲੋਚਨਾ; ਡਰ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਿੱਚ ਨਾ ਉਲਝੋमुंबई में एल्युमेक्स इंडिया 2025 का सफल आयोजनBajwa Skips Police Summon, Fails to Appear Before Punjab Policeਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਹਿਸਾਰ ਤੋਂ ਅਯੁੱਧਿਆ ਲਈ ਉਡਾਣ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ

ਰਾਸ਼ਟਰੀ

बागवानों को एंटी-हेलनेट सब्सिडी का तुरंत भुकतान करे सरकार : चेतन बरागटा।

April 11, 2025 02:17 PM

बागवानों को एंटी-हेलनेट सब्सिडी का तुरंत भुकतान करे सरकार : चेतन बरागटा।

 

एंटी-हेलनेट सब्सिडी पर अपने शेयर का भुकतान कर चुकी है केंद्र सरकार !

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से बागवानों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं।ओलावृष्टि से अपनी फसल को बचाने के लिए आज प्रदेश भर के बागवान अपने स्तर पर एंटी-हेलनेट लगा रहे हैं, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण उन्हें भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

बरागटा ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार के समय एंटी-हेलनेट पर 80% तक की सब्सिडी दी जाती थी, जिससे हजारों बागवानों को राहत मिल रही थी। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने न केवल इस योजना को ठप कर दिया है, बल्कि पहले से स्वीकृत सब्सिडी का भुगतान भी रोक दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार झूठा प्रचार कर रही है कि प्रदेश की ट्रेजरी खाली है, इसलिए भुगतान नहीं किया जा रहा। जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने बागवानों को दी जाने वाली सब्सिडी के अपने हिस्से का भुगतान पहले ही प्रदेश सरकार को कर दिया है।

“बागवानी प्रदेश की रीढ़ है और बागवानों को नज़रअंदाज़ करना प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ अन्याय है, ” बरागटा ने मांग की है कि सरकार तुरंत सब्सिडी का भुगतान करे।

 

Have something to say? Post your comment

Subscribe