Wednesday, February 05, 2025
 
BREAKING NEWS
Breaking: ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ 'ਆਪ' ਦੀ ਸਰਦਾਰੀਆਹ ਪੰਜਾਬੀ ਕੀਤੇ ਡੀਪੋਟ ਦੇਖੋ ਨਾਵਾਂ ਦੀ ਪੂਰੀ ਸੂਚੀ ਅਮਰੀਕਾ ਤੋਂ ਡਿਪੋਰਟ ਕੀਤੇ ਗਏ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਭਾਰਤੀ ਪ੍ਰਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਜਹਾਜ਼ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚਿਆਅੱਜ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਲਖਨਊ ਵਿੱਚ ਯੋਗੀ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗपंजाब में किसान को फूलगोभी का दाम 1 रुपये किलो मिल रहा है और हरियाणा में भाजपा सरकार 7.50 रुपये किलो सुनिश्चित कर रही है :- जोशीਕਿਸਾਨ ਮਹਾਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਰਣਨੀਤੀਆਂਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਵੋਟ ਪਾਈਰਤਨ ਟਾਟਾ ਦੇ ਕਰੀਬੀ ਦੋਸਤ ਸ਼ਾਂਤਨੂ ਨਾਇਡੂ ਨੂੰ ਟਾਟਾ ਮੋਟਰਜ਼ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਮਿਲੀਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਅੱਜ ਮਹਾਕੁੰਭ ਦੌਰੇ 'ਤੇਦਿੱਲੀ ਚੋਣਾਂ: ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਵੋਟਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ

ਰਾਸ਼ਟਰੀ

पंजाब में किसान को फूलगोभी का दाम 1 रुपये किलो मिल रहा है और हरियाणा में भाजपा सरकार 7.50 रुपये किलो सुनिश्चित कर रही है :- जोशी

February 05, 2025 03:48 PM

पंजाब में किसान को फूलगोभी का दाम 1 रुपये किलो मिल रहा है और हरियाणा में  भाजपा सरकार 7.50 रुपये किलो सुनिश्चित कर रही है :- जोशी
-- हरियाणा की भाजपा सरकार की तरह पंजाब में किसानों से गोभी की खरीद 7.50 रुपये किलो पर सुनिश्चित करे आप सरकार


चंडीगढ़,  5 फरवरी
पंजाब में आम आदमी पार्टी के शासन में किसानों को फूलगोभी का दाम 1 से 2  रुपये किलो के बीच मिल रहा है और दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों को भारतीय जनता पार्टी सरकार की भावांतर भरपाई योजना के तहत 7.50 रुपये मिल रहा है, यह स्पष्ट दर्शाता है कि भाजपा किसान हितेषी यह कहना है पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख व पूर्व मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री पंजाब विनीत जोशी का ।

जोशी ने मांग की कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अगर सच्ची में किसानों के हमदर्द हैं तो किसानों से हरियाणा की भाजपा सरकार की तर्ज पर 7.50 रुपए किलो पर गोभी की खरीद तुरंत सुनिश्चित करे ।  

किसानों की दयनीय स्थिति के लिए आप सरकार जिम्मेदार

जोशी ने कहा कि पंजाब में करीब 55, 000 एकड़ में फूलगोभी की खेती की जाती है,  लेकिन किसानों को अपनी उपज की लागत भी नहीं मिल रही। किसान मंडी तक फूलगोभी ले जाने या तुड़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से किसान फूलगोभी को खेतों में ही जोतने को मजबूर हैं। इससे पहले पिछले साल मटर की फसल बर्बाद होने पर पंजाब सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया था। इसके अलावा,  केंद्र सरकार की ओर से धान खरीद के लिए 44, 000 करोड़ रुपये भेजे जाने के बावजूद राज्य में धान खरीद पर कटौती हुई,  लेकिन मुख्यमंत्री ने इस पर भी चुप्पी साध ली।

 

हरियाणा से सीखे पंजाब सरकार

जोशी ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की भाजपा सरकार 2018 से लगातार भावांतर भरपाई योजना के तहत 16 सब्जियों और 5 फलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उपलब्ध करवा रही है। इन सब्जियों में टमाटर,  प्याज,  आलू,  फूलगोभी,  भिंडी,  लौकी,  करेला,  बैगन,  गाजर,  पत्तागोभी,  मिर्च,  शिमला मिर्च,  मटर,  मूली,  हल्दी और लहसुन शामिल हैं,  जबकि फलों में आम,  अमरूद,  किन्नू,  बेर और लीची शामिल हैं। इसके विपरीत,  पंजाब में किसानों को न तो मुआवजा दिया गया और न ही सब्जी और फलों की फसलों पर कोई ठोस नीति बनाई गई। जोशी ने कहा कि आलू और टमाटर के किसानों की हालत भी बदतर है। 


किसानी पर पंजाब की आप सरकार का दोहरा रवैया

पंजाब की आप सरकार के नेताओं पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये नेता शंभू और खनौरी बार्डर पर जाकर किसान संगठनों के आंदोलन का समर्थन करते हैं,  लेकिन राज्य में किसानों की बर्बादी पर चुप्पी साधे रहते हैं।


7.50 रुपए किलो पर गोभी की खरीद सुनिश्चित करे भगवंत मान
जोशी ने पुनः मांग की कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अगर सच्ची में किसानों के हमदर्द हैं तो किसानों से हरियाणा की भाजपा सरकार की तर्ज पर 7.50 रुपए किलो पर गोभी की खरीद तुरंत सुनिश्चित करे । 

 

Have something to say? Post your comment

Subscribe