Thursday, April 24, 2025
 
BREAKING NEWS
ਕਾਂਗਰਸ 25 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਕੱਢੇਗੀਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ 'ਅਬੀਰ ਗੁਲਾਲ'एथर एनर्जी लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 28 अप्रैल को खुलेगीमुंबई के एफएबी शो 2025 में टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर के विकास को तेज़ करने की पहलबड़े पर्दे पर लौट रही है शाह बानो केस की कहानीकपिल शर्मा-अनुराग कश्‍यप की जोड़ी ने मचाया धमालਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਐਕਸ ਅਕਾਊਂਟ ਮੁਅੱਤਲGautam ਗੰਭੀਰ ਨੂੰ 'ISIS ਕਸ਼ਮੀਰ' ਵੱਲੋਂ ਈਮੇਲ ਰਾਹੀਂ ਧਮਕੀ, ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀਪਹਿਲਗਾਮ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਤੋਂ 2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਅਨੁਰਾਗ ਕਸ਼ਯਪ ਦੀ ਧੀ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਸੀਪਹਿਲਾਂ ਸਿੰਧੂ ਸਮਝੌਤਾ ਤੋੜਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਹੁਣ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਰੁੱਧ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ

ਮਨੋਰੰਜਨ

मुंबई के एफएबी शो 2025 में टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर के विकास को तेज़ करने की पहल

April 24, 2025 11:09 AM
 
मुंबई (अनिल बेदाग): टेक्सटाइल्स  और अपैरल सेक्टर में विकास को तेज़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के साथ मुंबई में चल रहे एफएबी शो 2025 के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में एक रणनीतिक साझेदारी को औपचारिक रूप देने हेतु एमओयु पर हस्ताक्षर किए।
 
यह एमओयु  राज्य और राष्ट्रीय अपैरल  इंडस्ट्री  ऑर्गेनाइजेशन के बीच सहयोग का एक नया अध्याय है, जो राज्य की निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन करने और भारत में टेक्सटाइल्स  और अपैरल निर्माण के लिए एक प्रतिस्पर्धी केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की सोच को दर्शाता है।
 
इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा, “सीएमएआई और छत्तीसगढ़ मिलकर काम करेंगे, जिससे हमारे राज्य में वस्त्र एवं परिधान उद्योग का कारोबार बहुत आगे बढ़ेगा। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों को बढ़ावा मिले। हमने रायपुर में 271 करोड़ रुपये लगाकर एक निफ्ट संस्थान खोलने की मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में वस्त्र एवं परिधान उद्योग के पूरे सिस्टम को बहुत फायदा होगा। राज्य में निफ्ट के होने और सी एम ए आई के साथ मिलकर काम करने से हमें उम्मीद है कि हमारे पुराने पारंपरिक कपड़ों के डिज़ाइन और तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। 
 
 
सीएमएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कटारिया ने कहा* , “छत्तीसगढ़ में भारत के टेक्सटाइल्स  और अपैरल  इकोसिस्टम में एक प्रमुख भागीदार बनने की अपार संभावनाएं हैं। यह साझेदारी राज्य के उभरते टेक्सटाइल्स  हब्स में नए विकास मार्गों और रोजगार के अवसरों को खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस सहयोग के तहत, हमारा लक्ष्य इंडस्ट्री  सहभागिता, नीति समर्थन और क्षमता निर्माण के लिए एक समर्पित मंच तैयार करना है, जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ में सी एम् ए आइ शाखा कार्यालय की स्थापना से की जाएगी। यह स्थानीय हितधारकों और राष्ट्रीय अपैरल  निर्माताओं के बीच मजबूत समन्वय को सक्षम बनाएगा। सीएमएआइ को एक ऐसे सरकार के साथ सहयोग करने पर गर्व है जो प्रगतिशील और इंडस्ट्री -हितैषी नीतियों पर केंद्रित है।”
 
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे – श्री अमिताभ जैन, मुख्य सचिव; श्री ⁠⁠रजत कुमार, इंडस्ट्री  सचिव; श्री सुबोध कुमार सिंह, माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, छत्तीसगढ़ सरकार। वहीं, सी एम् ए आइ की ओर से उपस्थित विशिष्ट जनों में शामिल थे – श्री संतोष कटारिया, अध्यक्ष; श्री अंकुर गाडिया, उपाध्यक्ष; और श्री नवीन सैनी, मानद महासचिव एवं चेयरमैन, एफएबी  शो, सहित अन्य प्रबंध समिति के सदस्य।
 

Have something to say? Post your comment

 

ਹੋਰ ਮਨੋਰੰਜਨ ਖ਼ਬਰਾਂ

ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ 'ਅਬੀਰ ਗੁਲਾਲ'

बड़े पर्दे पर लौट रही है शाह बानो केस की कहानी

कपिल शर्मा-अनुराग कश्‍यप की जोड़ी ने मचाया धमाल

ਪਹਿਲਗਾਮ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਤੋਂ 2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਅਨੁਰਾਗ ਕਸ਼ਯਪ ਦੀ ਧੀ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਸੀ

विख्यात ऑस्ट्रेलियाई प्राकृतिक चिकित्सक और अंतर्राष्ट्रीय लेखिका बारबरा ओ'नील मई में पहली बार भारत आएंगी

उर्वशी रौतेला एक बड़े पुरस्कार से सम्मानित

अनुराग कश्यप की अपमानजनक टिप्पणी पर भड़की गीतकार अनामिका गौड़

28 किलो के लहंगे में रैंप पर तलवार चलाती अदा शर्मा

ਫਿਲਮ ਕੇਸਰੀ ਚੈਪਟਰ 2 ਆਨਲਾਈਨ ਲੀਕ

कोरगज्जा ने मुझे एक नया संगीत जॉनर बनाने का मौका दिया-संगीतकार गोपी सुंदर

 
 
 
 
Subscribe